सीएम भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर किया दुःख प्रकट, की शोक संवेदनाएं प्रकट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हरमिंदर सिंह होरा का सोमवार को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक  गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके छोटे भाई हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्व. होरा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने OBC को 27%, SC को 13% और ST को 32% आरक्षण देने की घोषणा की

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

More videos

See All