हथिनीकुंड बराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने से यमुनानगर में बाढ़, सीएम ने लिया जायजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोमवार को यमुनानगर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। हथिनीकुंड बराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने से जिले के करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने पर तटीय इलाकों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में बाढ़ के कारण अब तक किसी की जान जाने की रिपोर्ट नहीं मिली है।
हुड्डा के पास नहीं कोई मुद्दा, वो सिर्फ जनता को बहका रहे: अनिल विज

गांव के लोग अपने मकानों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। निवासियों की शिकायत है कि उनके परिवारों के लिए भोजन और मवेशियों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने चंडीगढ़ में बताया कि हरियाणा के पड़ोस में स्थित पहाड़ी राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गई है और हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

More videos

See All