झारखंड के नेताओं ने डॉ मिश्रा के निधन पर जताया शोक, चारा घोटाले के दो मामले में थे सजायाफ्ता

चारा घोटाले के दो मामलों के सजायाफ्ता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद सोमवार को नई दिल्‍ली में उनका निधन हो गया है। उन्‍होंने द्वारका सेक्‍टर 4 के नीलांचल अपार्टमेंट के फ्लैट नं ए 402  में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र जी को शत-शत नमन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे। कांग्रेस नेताओं ने डॉ मिश्रा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने डॉ मिश्रा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डॉक्टर साहब मेरे गुरु थे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र जी को शत-शत नमन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।
अप्रैल में आए थे झारखंड, रांची की निचली अदालत में हुए थे पेश 
डॉ जगन्‍नाथ मिश्रा चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में पेशी के लिए अप्रैल महीने में रांची आए थे। इस दौरान अदालत ने उनकी खराब सेहत को देखते हुए उन्‍हें जमानत दे दी थी। डॉ मिश्रा चारा घोटाले के झारखंड से जुड़े कुल पांच मामलों में अभियुक्‍त बनाए गए थे। इनमें से दो मामलों में उन्‍हें बरी कर दिया गया था। जबकि दो मामलों में उन्‍हें सजा हुई थी। डोरंडा कोषागार से जुड़ा एक मामले में वे अब भी ट्रायल फेस कर रहे थे। डाॅ मिश्रा पर चारा घोटाले के भागलपुर ट्रेजरी से जुड़ा हुआ मामला पटना की अदालत में भी चल रहा है। जगन्नाथ मिश्र के वकील राकेश झा ने कहा कि केस को लेकर पिछ्ले माह ही उनका फ़ोन आया था।

More videos

See All