ओडिशाः बीजद विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के आवास पर उपद्रवियों ने लगाई आग

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के भुवनेश्वर स्थित सरकारी आवास पर रविवार देर रात को उपद्रवियों ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दो कार, दो बाइक व एक साइकिल जल गई है। अग्निकांड के समय विधायक अपने आवास पर नहीं थे
BJP bent on adding Odisha to its kitty, shows no mercy to BJD
बताया जाता है कि उपद्रवियों ने उनके आवास पर आग लगाई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। किसने और किस कारण से आग लगी या किसी ने लगाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। 

More videos

See All