बाहुबली अनंत ने पुलिस को ललकारा- नहीं डरता

फरार चल रहे बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने अपना विडियो जारी किया है। इसमें अनंत ने कहा कि वह गिरफ्तार होने से डरते नहीं हैं और अगले 3 से 4 दिन में सरेंडर कर देंगे। बता दें कि शनिवार रात पटना पुलिस जब अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी, तो वह अपने घर पर नहीं थे। कहा जा रहा था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गए हैं। 
अनंत सिंह ने कहा, 'मैं गिरफ्तार होने से डरता नहीं हूं। अगले 3 से 4 दिनों में सरेंडर कर दूंगा।' अनंत सिंह ने दावा किया, 'वह पिछले 14 दिनों से उस घर में नहीं रह रहे हैं इसलिए एके 47 रखने का कोई सवाल ही नहीं है।' अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल और दो ग्रेनेड बरामद होने के बाद पटना के बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है। 
आतंकी घोषित करने की तैयारी 
गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबंधित कानून यानी UAPA के तहत अनंत सिंह पर आतंकी घोषित होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं विधायक ने इसे षड्यंत्र करार दिया। आपको बता दें कि पुलिस ने इससे पहले अनंत सिंह के पैतृक गांव में उनके आवास पर छापेमारी की थी। अनंत सिंह की पत्नी इस बार लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं लेकिन हार गई थीं। 

More videos

See All