केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है। आकाशमार्ग से बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते समय उनके साथ कालाहांडी भाजपा की सांसद बसंत पंडा एवं बलांगीर सांसद संगीता कुमार सिंहदेव उपस्थित थे। धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कालाहांडी, बौद्ध, बलांगीर ए​वं सुवर्णपुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है।
केन्द्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित कालाहांडी जिला के गोलमुण्डा, जूनागड़, एमरामपुर, कर्लामुंडा, बौद्ध जिला के कंटामाल, सोनपुर जिला के तरभा ब्लाक एवं तरभा एनएसी बलांगीर जिला के पुईतला, बलांगीर ब्लाक, बलांगीर टाउन, देवगां ब्लाक के बाढ़ प्रभावित इलाकों को हवाई सर्वेक्षण किया है। यहां उल्लेखनीय है कि कम दबाव के क्षेत्र चलते हुई बारिश के कारण बलांगीर जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्तमान बलांगीर में 56 कैंपस में 19 हजार लोगों को रखा गया है। सुवर्णपुर में 3900 लोगों को पका हुआ खाद्य दिया जा रहा है।

More videos

See All