लाहुल घाटी में हिमपात शुरू, सड़कें बंद होने से कृषि मंत्री काजा में फंसे

भारी बारिश से लाहुल-स्‍पीति में भूस्खलन और बाढ़ आने से अधिकतर मार्ग बंद हो गए हैं। लादरचा मेले का आगाज करने काजा गए कृषि मंत्री डॉक्‍टर रामलाल मार्कंडेय भी काजा में फंस गए हैं। स्पीति-काजा मार्ग के छोटा दड़ा में भी कई वाहन फंसे हैं। वहीं, लाहुल-स्‍पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी शुरू हो गई है।
शांता कुमार बोले, वाजपेयी के कहने पर गरीबों को मिल रहा भरपेट राशन
त्रिलोकीनाथ से मणिमहेश पैदल जाने वाले लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। आज विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओ का जत्‍था त्रिलोकीनाथ से मणिमहेश रवाना होना था। लाहुल की केलंग, जिस्पा, दारचा, नेनगार और मायड़ घाटी में हलकी बर्फ़बारी हुई है। इसके अलावाबारालाचा, रोहतांग व शिंकुला दर्रे में भी हिमपात हो रहा है।

More videos

See All