गहलोत सरकार ने जारी किया वसुंधरा राज में अटका खिलाड़ियों का 'सम्मान', जाने पूरा मामला

राज्य की गहलोत सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों की 4 वर्षों से लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पैरा एथलीट और एशियाई खेलों में पदक विजेता सुन्दर सिंह गुर्जर के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रूपए और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को 10 लाख रूपए देने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस लंबित पुरस्कार राशि को जारी करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्ववर्ती सरकार के दौरान जारी नहीं हुई थी राशि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 में इंडोनेशिया (जकार्ता) में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में सुन्दर सिंह गुर्जर के जेविलियन थ्रो में रजत पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख एवं 10 लाख रूपए और कृष्णा नागर के बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर 10 लाख रूपए की पुरस्कार राशि देय थी, जो पिछली सरकार के समय जारी नहीं की गई।

पाकिस्तान के जख्म पर अमेरिका का नमक, आर्थिक मदद में 3100 करोड़ की कटौती की गई

जारी हो रहा 'अटका सम्मान' मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के आठ अन्य पदक विजेताओं के लिए भी एक करोड़ 30 लाख रूपए की पुरस्कार राशि मई माह में जारी की थी। अन्य राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए राज्य सरकार की ओर से देय पुरस्कार राशि भी वर्ष 2015 से अटकी हुई थी, जिसमें कुल 1 हज़ार 776 खिलाड़ियों के लिए 9 करोड़ 85 लाख रूपये की पुरस्कार राशि का भुगतान भी पिछले महीने किया गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बकाया पुरस्कार राशि के भुगतान के लिए 13 करोड़ रूपए की राशि का बजट प्रावधान किया गया है।

More videos

See All