CM मनोहर लाल खट्टर का लक्ष्य, हरियाणा को एक मॉडल राज्य बनाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का लक्ष्य हरियाणा को नए हरियाणा ने बदलना और एक मॉडल राज्य बनाने का है। ताकि हरियाणा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बन सके। मुख्यमंत्री खट्टर ने आज अपने सरकारी आवास पर 7-स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत प्रदेश की 5-6 स्टार रेटिंग से सम्मानित 78 पंचायतों के सरपंचों को सम्बोधित करते हुए इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी महत्वूर्ण है, क्योंकि वे समाज निर्माण के उत्तरदायित्व को समझते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ और जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 
उन्होंने स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पंचायतों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अन्य पंचायतों के लिये प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने पर उनके मन में पिछली सरकार की तुलना में राज्य में कुछ अलग करने का भाव पैदा हुआ। इसी के चलते उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने की शुरूआत की थी। जिसका दायरा आज बढ़कर 37 विभाग तथा 450 सेवाओं तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ी - लिखी पंचायत बनाना उनके इसी भाव का परिणाम है। यही कारण है कि आज पढ़ी - लिखी पंचायतें अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण हैं।

More videos

See All