पुलिस को चकमा देकर MLA अनंत हुए फरार

बिहार के मोकामा से निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। देर रात से जब पटना पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह अपने घर में नहीं थे। अनंत सिंह के अन्य ठिकानों पर भी पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह के नजदीकी लोग भी उनकी किसी भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अनंत सिंह फरार हो गए हैं। 
स्थानीय पुलिस ने बताया कि अनंत सिंह को लेकर हमने उनकी पत्नी से बात की, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी। हमलोग कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई करेंगे। अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल और दो ग्रेनेड बरामद होने के बाद पटना के बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। 
आतंकी घोषित करने की तैयारी 
गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबंधित कानून यानी UAPA के तहत अनंत सिंह पर आतंकी घोषित होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं विधायक ने इसे षड्यंत्र करार दिया। आपको बता दें कि पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक गांव में उनके आवास पर छापेमारी की थी। 

More videos

See All