कश्‍मीर पर प्रियंका- क्‍या देश में बचा है लोकतंत्र?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने से रोके जाने के बाद प्रियंका ने पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में ले लिया है और जम्मू कश्मीर के इसके अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद किया है।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘किस आधार पर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया? क्या मीडिया से बात करना गुनाह है? जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जो देश के संविधान का सम्मान और उसका पालन करते हैं, उन्हें हिरासत में 15 दिन हो गए हैं।’ हैशटैग ‘स्टॉप इलिगल अरेस्ट इन कश्मीर’ से उन्होंने ट्वीट किया, ‘यहां तक कि उनके परिवार वालों को भी उनसे बात करने की इजाजत नहीं है। क्या मोदी-शाह सरकार यह मानती है कि  देश में अब भी लोकतंत्र है?’

More videos

See All