आज देश में नफरत और संदेह का वातावरण - अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों साथ-साथ आजाद हुए, लेकिन 70 वर्षों के बाद भी भारत में लोकतंत्र कायम रहा, जबकि पाकिस्तान में कई बार सैन्य शासन स्थापित हुआ। महात्मा गांधी, पं. नेहरू, सरदार पटेल, डाॅ. अम्बेडकर और मौलाना आजाद जैसे महान नेताओं की ही देन है कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र की जडे़ं मजबूत रहीं। गहलोत गुरूवार को 73वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो आधुनिक भारत है, उसकी नींव के पत्थर हमारे महान नेताओं ने ही लगाए हैं। हम उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते। पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डाॅ. मनमोहन सिंह जैसे वैज्ञानिक एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले नेताओं ने इस देश को भाखड़ा नांगल, इंदिरा गांधी नहर, माही डेम जैसी वृहद् परियोजनाएं दी और आईआईटी, एम्स, आईआईएम, इसरो जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों की नींव रखी। इन नेताओं की सोच का ही परिणाम है, आज देश मंगल और चंद्रयान जैसे मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। 

More videos

See All