पदाधिकारी करें विधानसभा चुनावों की तैयारी : कांबोज

हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने आज कृष्णा मंदिर में जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मोर्चा के सम्मेलन मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए चुनावों की तैयारियों के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं, जिनके लिए सभी पदाधिकारियों ने अभी से कमर कस कर काम शुरू करना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और संगठन पर्व के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। सम्मेलन की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेहम सिंह धीमान ने की और प्रभारी के तौर पर चेयरमैन रघुनाथ कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम शुरू करने से पहले पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

More videos

See All