छत्‍तीसगढ़ में आज मनेगा विश्व आदिवासी दिवस, राजधानी में हाेगा मुख्‍य कार्यक्रम

राजधानी और प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। राजधानी का आयोजन सरकार करेगी, जिसमें प्रदेशभर के आदिवासी जुटेंगे, जबकि जिला मुख्यालयों में कांग्रेस संगठन स्तर पर आयोजन करेगी। सरकारी आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिवासी मंत्री और विधायक होंगे। सरकार ने इसमें भाजपा के आदिवासी नेताओं को भी न्योता दिया है, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय शामिल हैं।
राजधानी के बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आदिवासी दिवस का कार्यक्रम शुरू होगा।

More videos

See All