प्रदेश भाजपा ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, सीएम समेत कई मंत्री-विधायक रहे मौजूद

राजधानी रांची में गुरुवार को प्रदेश भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार के अलावा प्रदेश भाजपा के कई विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व विदेश मंत्री की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया।

More videos

See All