हिमाचल नहीं अब बाहरी राज्यों के लिए चलेंगी 12 मीटर बसें

जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल (जेएनएनयूआरएम) मिशन के तहत हिमाचल को मिली 12 मीटर 60 बसों को सरकार बाहरी राज्यों के लिए चलाएगी। इन्हें प्रदेश में ही लांग रूटों पर भी भेजा जाएगा।बसें लंबी होने के कारण इन्हें शहरों में नहीं चलाया जा सकता है। ऐेसे में यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। हाल ही में परिवहन निगम में 131 चालकों की भर्ती हुई है। प्रशिक्षण के बाद अब इन्हें इन बसों में चढ़ाया जाएगा। 

पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 325 बसें हिमाचल आई थीं। इनमें करीब 60 बसें 12 मीटर की थीं। कुछ समय इन बसों को शहरी क्षेत्रों में चलाया गया, लेकिन जाम लगने के कारण इन्हें शहरों से बाहर किया गया। तब से लेकर यह बसें खड़ी हैं।

इनके खड़ा रहने से परिवहन निगम को सालाना करोड़ों का घाटा हो रहा है। परिवहन निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में भी इन बसों के बारे में चर्चा हुई थी। इसमें परिवहन मंत्री ने निगम अधिकारियों को बसों को चलाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा था। अब अधिकारियों ने परिवहन मंत्री को इस बारे में अवगत कराया है। शहरों में छोटी बसें ही कामयाब हैं। लांग रूट के अलावा हिमाचल से बाहर भी ये बसें चलाई जा सकती हैं। ऐसे में इन बसों को हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए चलाया जाएगा। - गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

More videos

See All