निकाय चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए नौ आयुक्त

सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले निकायों में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य के 13 नगर निगम में से नौ निगमों में आयुक्त बदल दिए गए हैंं। इसके साथ ही सरकार ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य रैंक के अफसरों का भी तबादला किया है।
निगम आयुक्तों की जारी सूची के अनुसार अरविंद कुमार एक्का अपर कलेक्टर बस्तर को आयुक्त नगर निगम बस्तर का अतिरिक्त प्रभार। राजेद्र प्रसाद गुप्ता संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़। आशीष कुमार टिकरिहा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आयुक्त नगर निगम धमतरी।

More videos

See All