कुलदीप राठौर बोले, हम कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी से कमजोर हुए; संगठन में अच्‍छे लोग ही रहेंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला उपचुनाव की तैयारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कुलदीप ने कहा हम विकास की बात करते रहे, मोदी लोगों को मुद्दे से भटकाते रहे। कुलदीप ने कहा मैंने आकलन किया है निचले स्तर पर हमारा संगठन कमजोर है। कांग्रेस की सूरत बदलेगी, संगठन की गतिविधियों में बदलाव आएगा। वीरभद्र सिर्फ सुधीर और मुकेश की बात सुनते हैं, लोगों तक फैलाई गई बातें। हम अभी भी विकास के नाम पर और वोट मांग सकते हैं।
कांग्रेस को हमारे ही नेता कमजोर करते आए हैं। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद आत्ममंथन की जरूरत है। कुलदीप ने कहा सुधीर जी आपके पास मौका है, बताओ और साबित करो खुद को। कुलदीप ने कहा हम कमजोर हुए तो कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी से। कार्यकर्ता दफ्तर छोड़ फील्ड में जाए, कमेटियां भी गठित होंगी। कुलदीप ने कहा चापलूस लोग सुधर जाएं। कार्यकर्तओं को छंटनी हो रही है, अब सिर्फ अच्छे लोग रहेंगे, जो जाना चाहता है जाओ और दोबारा रास्ते बंद मिलेंगे। जयराम से कमजोर आज दिन तक कोई सीएम नही रहा।

More videos

See All