चंद्रयान का प्रक्षेपण ऐतिहासिक सफलता: रघुवर दास

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह अंतरिक्ष में भारत का एक और ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कदम है। एक बयान में दास ने कहा, ‘‘टीम इसरो को बधाई, आपने फिर एक बार सवा सौकरोड़ हिंदुस्तानियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।’’ भारत ने आज दोपहर च्रद्रयान-2 का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया जिसके बाद उसे लगातार बधाइयां मिल रही हैं।a

More videos

See All