मुख्‍यमंत्री निकालेंगे कांगड़ा भाजपा में घमासान का तोड़, ओकओवर में होगी अहम बैठक

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास ओक ओवर में आज भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। सूचना है कि बैठक में कांगड़ा जिले में पार्टी नेताओं में चल रही गुटबाजी पर मंथन किया जाएगा व कोई तोड़ निकालने की कोशिश रहेगी। बैठक में रमेश धवाला सहित इंदु गोस्वामी के भाजपा महिला मोर्चा पद से इस्तीफा देने पर चर्चा हो सकती है। रमेश धवाला बतौर विधायक बैठक में उपस्थित रहेंगे। मंत्री पद पाने की होड़ के बीच कांगड़ा के नेता आपस में परोक्ष रूप से उलझ रहे हैं। अब जिला में संगठनात्मक संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हस्‍तक्षेप करेंगे।
सूचना है कि शाम साढे़ छह बजे भाजपा के सभी विधायकों को आेकओवर बुलाया गया है। हालांकि, इसमें चर्चा का विषय भाजपा का सदस्यता अभियान होगा। लेकिन चर्चा का बिंदु कांगड़ा प्रकरण रहेगा, ऐसी सूचना है। इंदु गोस्‍वामी के भाजपा महिला मोर्चा के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद कांगड़ा सहित प्रदेश की राजनीति गर्मायी हुई है, क्‍योंकि इंदु की दिल्‍ली में भी बेहतर पहुंच मानी जाती है। उनकी नाराजगी से केंद्र की सत्‍ता में बैठे नुमाइंदे भी प्रदेश की राजनीति में हस्‍तक्षेप कर सकते हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री विवाद को अपने स्‍तर पर ही सुलझा लेना चाहते हैं।

More videos

See All