Molitics Logo

आम आदमी पार्टी अपने संगठन में करेगी बड़ा फेरबदल, जल्द होगा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

आगामी जिला पंचायत और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रदेश में नई कार्यकारिणी का नए सिरे से जल्द गठन किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को राजधानी में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

देश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश के पांचों जोन अवध, पूर्वांचल,  रुहेलखंड, पश्चिम और बुंदेलखंड को जल्द भंग कर प्रदेश कार्यकारणी बनाई जाएगी । प्रदेश कार्यकारणी का गठन अगस्त माह तक कर दिया जाएगा । 

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी संगठन का विस्तार करेगी और एक सितंबर से प्रत्येक जिले में 5000 नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया इस हिसाब से अभियान चलाकर प्रदेश में लगभग 4 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह, वैभव माहेश्वरी, ब्रज कुमारी सिंह, निर्मल मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, पंकज पाठक, ब्रजेश तिवारी, वंशराज दुबे, तुषार श्रीवास्तव, अनुज पाठक, छवि यादव सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।