प्रियंका करेंगी कांग्रेस में नवजोत सिद्धू की अगली इनिंग का फैसला, जानें क्‍या हो सकती है भूमिका

पंजाब कैबिनेट से आउट हुए नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस में अगली इनिंग क्‍या होगी और इसके बाद उनका अगला कदम क्‍या होगा इसको लेकर सस्‍पेंस की स्थिति बनी हुई है। गुरु की चुप्‍पी से उनके सियासी भविष्‍य को लेरकर रहस्‍य गहराता जा रहा है। वैसे कांग्रेस में उनकी पारी और अगली भूमिका अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निर्भर है। माना जा रहा है कि प्रियंका ही पार्टी में उनके भविष्‍य और अगली इनिंग के बारे में फैसला करेंगी। ऐसे में इस पूर्व क्रिकेटर को पैवेलियन में बैठ कर मैच देखने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
राजनीतिक जानकाराें का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस में बने रहेंगे, इसका फैसला अब प्रियंका वाड्रा की पार्टी में भूमिका पर भी निर्भर करेगा। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस का एक वर्ग प्रियंका में नया अध्यक्ष ढूंढ रहा है। ऐसे में सिद्धू को कांग्रेस में बरकरार रखने के लिए प्रियंका अहम फैसला ले सकती हैं। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में अहम ओहदा मिल सकता है।

More videos

See All