वीरभद्र ऊना में सिर्फ आराम करने आते थे : सत्ती

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज किया गया है। ऊना में हर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के सहयोग से करोड़ों रुपये मिले हैं। अनेक योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। यह दावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रामपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में किया। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी दी।नए सदस्य भी बनाए। कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिर्फ आराम करने आते थे, जिसके चलते क्षेत्र में विकास कार्यो की अनदेखी की गई थी। अब सत्ता बदलाव के बाद नए विकास युग की शुरुआत हुई है।
सड़कों के लिए 40 करोड़ से अधिक का धन खर्च किया जा रहा है। 30 करोड़ से अधिक की लागत का बस स्टैंड बनकर तैयार हो रहा है, जिसका जल्द उद्घाटन कर दिया जाएगा। ऊना-संतोषगढ़ सड़क जिसकी हालत काफी खराब थी, उसे नए सिरे से बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। ऊना सदर हलके में बिजली की दिक्कत को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये के ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइनें बिछाई जा रही हैं।

More videos

See All