त्रिदेव सम्‍मान समारोह में उपचुनाव की तैयारी का पाठ

सामुदायिक भवन धर्मशाला में भाजपा का त्रिदेव सम्मान समारोह में बूथ पालकों को सम्‍मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सत्ती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनका सांसद किशन कपूर, भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, नगरोटा बगवां विधायक अरुण मेहरा सहित अन्य ने स्वागत किया। सम्मेलन की शुरुआत में पवन राणा ने कहा हर कार्यकर्ता ने लोकसभा चुनाव में तन मन से काम किया है, इसलिए हमें बहुमत मिला है।
धर्मशाला और पच्‍छाद के उपचुनाव में भी दोनों हलकों के कार्यकर्ता इसी तरह काम करेंगे, इसलिए सभी अभी से काम शुरू कर दें। उन्‍होंने कहा उपचुनाव अक्‍टूबर में होंगे, दोनों हलकों में कार्यकर्ता जुट जाएं। अन्‍य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन का पाठ पढ़ाया।

More videos

See All