एक और विधायक ने छोड़ी इनेलो, 15 जुलाई को दे चुके हैं इस्तीफा लेकिन पार्टी ने अब तक बताया नहीं

हरियाणा में इनेलो को एक और बड़ा झटका लगा है। रानिया विधानसभा से मौजूदा इनेलो विधायक रामचंद कंबोज ने अपना इस्तीफा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया को भेज दिया है। यह इस्तीफा 15 जुलाई 2019 को भेजा हुआ है। हालांकि इसको लेकर इनेलो की तऱफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
वहीं इनेलो से लगातार पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि रामचंद कंबोज भी इनेलो को छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। रामचंद कंबोज ने अपने इस्तीफे में पार्टी में अनदेखी के आरोप लगाए हैं। हालांकि रामचंद कंबोज पार्टी ने लिखा है उनका परिवार चौधरी देवीलाल की नीतियों से प्रभावित होकर पिछले 30 सालों से जुड़ा हुआ था लेकिन अब वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

More videos

See All