बिहार को मिले 10 हजार करोड़ का पैकेज : तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि  बिहार बाढ़ और सुखाड़ से जुझ रहा है. यहां पर प्राकृतिक आपदा का कहर बरस  रहा है. बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. 
कई लोग गुमशुदा हैं. हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है. केंद्र सरकार इसे  राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए बिहार को 10 हजार करोड़ का विशेष  पैकेज दिलाए. वे शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रिम्स में  मुलाकात के बाद प्रदेश राजद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें.  तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे बिहार का  दौरा कर बाढ़ और सुखाड़ का जायजा लेकर तत्काल राहत पहुंचायें.
राजद महागठबंधन में है और रहेगा : तेजस्वी  ने कहा कि झारखंड में राजद महागठबंधन में है और रहेगा. भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को लेकर राजद भी विपक्षी दलों के अभियान में शामिल  रहेगा. प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव जल्द ही झारखंड के शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता कर वैसी सीटों का आकलन करेंगे, जिसमें पार्टी की स्थिति मजबूत है. 

More videos

See All