प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से उत्तराखंड के कांग्रेसियों में उबाल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई सामूहिक हत्या के पीड़ि‍त परिवारों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की निंदा की। विरोध स्वरूप कांगे्रसजनों ने प्रधानमंत्री व उप्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से एस्लेहॉल तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी और उप्र के सीएम योगी के पुतले दहन किए। प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास करने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है। उप्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पर्दा डालने के लिए प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। 

More videos

See All