अमित शाह ने कई सांसदों को भाजपा संगठन चुनाव के लिए किया अधिकारी नियुक्त

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी सांसदों राधमोहन सिंह, हंसराज अहीर, विनोद सोनकर और सीटी रवि को भाजपा के आगामी संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा के संविधान की बात करें तो कम से कम पचास प्रतिशत से अधिक प्रदेश संगठनों के चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इससे पहले 2016 में हुए संगठन के चुनाव में अमित शाह तीन साल के लिए अध्यक्ष बने थे, बाद में लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें एक साल का विस्तार मिला। अब फिर से चुनाव की बारी है। 

ऐसे में पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि साल के आखिर में तीन प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में या तो पार्टी इन चुनावों तक किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है या फिर अगले कुछ महीनों के भीतर राज्यों में कार्यकारिणी का चुनाव कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पार्टी सर्वसम्मति से किसी को मनोनीत कर सकती है।

More videos

See All