आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में उतरेगी
विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी भी फील्ड में उतरने जा रही है,जिसके चलते सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकत्र्ता सम्मेलन किए जाएंगे। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव लडऩे के चाहवानों से आवेदन भी मांग लिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देशों पर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है। 
जयहिंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुद्दे भिन्न थे व विधानसभा चुनाव दौरान मुद्दे अलग होंगे। प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा पिछले 5 साल के दौरान किए गए कांड पर जवाब मांग रही है। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था बुरी तरह ठप्प हो चुकी है। किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार नौकरी मेले लगाकर बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है। प्रदेश की जनता चुनाव दौरान भाजपा से इन्हीं मुद्दों पर जवाब मांगेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों द्वारा जहां आम नेतृत्व को संपर्क किया जा रहा है वहीं आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि चुनाव में महिलाओं, युवाओं के अलावा पूर्व सैनिकों व किसानों को भी टिकट देकर समाज के सभी वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा। जयहिंद ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में जहां मौजूदा भाजपा सरकार की 5 साल की खामियों को मुद्दा बनाया जाएगा, वहीं दिल्ली की आप सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत करवाया जाएगा।