पुलिसकर्मी ने अनिल विज के सामने जोड़े हाथ, लगाई ये फरियाद

गब्बर कहे जाने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज के सामने आज अचानक एक पुलिसकर्मी अपनी फरियाद लेकर पहुंच गया और उसने अनिल विज के सामने हाथ जोड़ दिये। दरअसल पुलिसकर्मी अपने ही महकमे में अपने काम ना होने को लेकर परेशान है और आज मंत्री अनिल विज के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था।
हैड कॉन्स्टेबल जगप्रीत सिंह अंबाला के बलदेव नगर थाने में तैनात हैं और जगप्रीत सिंह आज मंत्री अनिल विज के दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंच गए थे। जगप्रीत सिंह का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है और वो अपने ही विभाग के अधिकारियों के आगे बेबस हो गया है। उसे अपने ही विभाग से साथ नहीं मिल रहा है।
जगप्रीत सिंह कैथल के एक गांव से हैं और जगप्रीत सिंह के मुताबिक गांव में पुलिस विभाग से एक रिटायर्ड कर्मचारी ने उसके प्लाट पर कब्जा कर रखा है और उसे गांव में घुसने नहीं दे रहा है। जगप्रीत सिंह ने बताया कि कैथल एसपी से मिलने के लिए वो दो बार गया लेकिन उसे एसपी नहीं मिले। अब मंत्री के दरबार में उसने शिकायत लगाई है।
इस मामले को लेकर मंत्री ने पीड़ित पुलिसकर्मी को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया। अनिल विज ने कहा कि वो कैथल के एसपी से बात करेंगे और इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

More videos

See All