पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, देश की समृद्धि को प्रार्थना

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार दोपहर को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रभु बांकेबिहारी की प्रसादी माला, पटुका और बांसुरी प्रदान की। वह काफी देर तक बिहारी जी को अपलक निहारती रहीं। प्रभु दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर आई हैं। मैंने अपने आराध्य बांकेबिहारी से देश की सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रभु दर्शन के पश्चात वह मथुरा के लिए रवाना हो गईं।

More videos

See All