खेलों और खिलाडियों के विकास के लिए मोदी सरकार में पैसों की कोई कमी नही: राज्यवर्धन

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा की मोदी जी ने पहली बार ओलम्पिक टास्क फोर्स का गठन किया है जिसमें खेलों के विशेषज्ञों को लिया गया है। प्रधानमंत्री जी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक पिरामिड का विजन दिया जिसमें सबसे उपर ऐसे खिलाडी होंगे जो भारत के लिए खेले और तिरंगा विदेशों में लहराए। उस पिरामिड को उंचा करने के लिए उसे चैडा भी करना आवश्यक है। 

यह पिरामिड तब ही चैडा हो सकता है जब देश के प्रत्येक बच्चे को खेलने की सुविधा मिले। कर्नल राज्यवर्धन ने खेलो इंडिया पर बोलते हुए कहा कि खेलो इंडिया की शुरूआत काफी चुनौतिपूर्ण थी किन्तु मोदी जी जो ठान लेते है उसे पूरा करके ही मानते है। प्रधानमंत्री जी के खेलों इंडिया के विजन से बहुत सार्थक परिणाम सामने आए। 

खेलो इंडिया के शुरू होने से राज्यों में खेल विभाग और शिक्षा विभाग में वार्तालाप प्रारम्भ हुए जो पहले कभी नही हुए। इसके माध्यम से स्कूल स्तर पर खेलों का सीधा प्रसारण किया गया जिसे दुनिया ने देखा, इससे बच्चों का मनोबल बढ़ा। इसके लिए अभिभावकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार को बधाईयां दी। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा अगले 10 सालों में जो भारत के ओलंपिक चैम्पीयन बनेंगे वे खेलों इंडिया से ही होकर निकलेंगे। उन्होंने कहा हमने एक मोबाईल ऐप बनाई है जिसमें देश के सभी खेल मैदानों को मैपिंग करके डाला गया है। 

More videos

See All