सुरेश कश्‍यप ने संसद में उठाई आवाज: सेब पर आयात शुल्‍क 75 फीसद हो, चीन की लहसुन पर लगे प्रतिबंध

लोकसभा में बजट के पक्ष में कृषि एवं ग्रामीण विकास पर बोलते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने सेब पर आयात शुल्क 50 से बढ़ाकर 75 फीसद करने की मांग की है। सुरेश कश्यप ने कहा हिमाचल प्रदेश में भारी मात्रा में सेब का उत्पादन होता है। दूसरे देशों से भारी मात्रा में भारत में आने वाले सेब के कारण प्रदेश के बागवानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसका कारण चीन व अमेरिका से आयात होने वाला सेब है। ऐसे में सेब पर आयात शुल्क बढ़ना चाहिए और इसे 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
साथ ही सांसद सुरेश कश्यप ने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में लहसुन भारी मात्रा में किसानों द्वारा उगाया जा रहा है। जिसका उन्हें कुछ वर्षों से उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उसका कारण चीन से चोरी-छिपे भारत में आने वाला लहसुन है। चीन से जो चोरी छिपे लहसुन भारत आ रहा है, इस पर भी उन्होंने प्रतिबंध लगाने की मांग संसद में उठाई। सुरेश कश्यप इससे पहले हिमाचल प्रदेश में किसानों के बंदूकों के लाइसेंस की फीस उसके नवीनीकरण की फीस को कम करने का मामला भी उठा चुके हैं।

More videos

See All