रघुवर के गढ़ में बाबूलाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल, करेंगे सदस्यता अभियान का आगाज

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 18 जुलाई को जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास के गढ़ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। स्वयं नए सदस्य बनाने के लिए जनता के बीच में जाएंगे और अपनी विचारधारा से अवगत कराते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।
काशीडीह कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में साकची बाजार के दुकानदारों, बर्मामाइंस बाजार के दुकानदारों, न्यू कालीमाटी रोड के नागरिकों, गोलमुरी बाजार के दुकानदारों, टेल्को बाजार, बागुनहातु तथा बिरसानगर की दलित बस्तियों में जाकर वे सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जहां सदस्यता अभियान चलेगा पार्टी के अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पूरे कोल्हान प्रमंडल में 50 हजार से अधिक नए सदस्यों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। 

More videos

See All