विवादित भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ उबाल, तत्काल बर्खास्तगी पर पेच

 खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हाथों में हथियार लहराकर डांस करने के साथ ही उत्तराखंड के संबंध में अपशब्द का वीडियो वायरल होने से गुस्साए विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं, चैंपियन की भाजपा से तत्काल बर्खास्तगी पर तकनीकी पेच फंस गया है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में प्रदेश भाजपा की ओर से चैंपियन को भेजे गए बर्खास्तगी के नोटिस की 10 दिन की अवधि खत्म होने के बाद इस बारे में फैसला लिया जाएगा। हालांकि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से जैसे संकेत मिले हैं, उससे चैंपियन की भाजपा से छुट्टी तय मानी जा रही है। 

More videos

See All