कांग्रेस में इस्तीफे की सियासत से उत्तराखंड संगठन पर भी दबाव

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने और बाद में पार्टी के केंद्रीय नेताओं में इस्तीफा देने की होड़ ने प्रदेश संगठन को भी असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने जिसतरह इस्तीफा दिया, उसे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर भी इसी राह पर आगे बढ़ने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 
वहीं इस वक्त दो नगर निकायों के मौजूदा चुनाव और कुछ महीनों में पंचायत चुनाव की चुनौती से जूझ रहे खुद प्रीतम सिंह इन दिनों कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। कांग्रेस की मौजूदा सियासत की खासियत देखिए कि लोकसभा चुनाव में भी बुरी गत होने के बावजूद पार्टी दिग्गजों को एकजुटता रास नहीं आती नहीं दिख रही है। 
कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व को लेकर ऊहापोह ने उत्तराखंड में भी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी ने अब तक अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। वहीं राहुल के वापस नहीं आने की स्थिति में पार्टी की कमान किन हाथों में होगी, इसे लेकर असमंजस बरकरार है।

More videos

See All