विपिन परमार समेत प्रदेश भाजपा नेताओं ने दिल्‍ली में जेपी नड्डा को दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपाध्यक्ष विनय शर्मा, बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की तथा उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल से संबंधित नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से प्रदेश का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने प्रदेश व केंद्र में बतौर स्वास्थ्य मंत्री अपनी अलग पहचान बनाई थी वहीं अब भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते पार्टी को ऊंचाइयों में ले जाएंगे।

More videos

See All