वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील रत्न का निधन, पीजीआइ चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

 हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील रत्न अब हमारे बीच नहीं रहे। वह बीमार थे और पीजीआइ चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। 95 वर्षीय सुशील रत्न ने पीजीआइ में अंतिम सांस ली। हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नेतृ्व में बनी कांग्रेस सरकारों के समय सुशील रत्न स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।
वह 1985 से 1990 तक खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। दो बार 2003 से 2007 तक और 2013 से 2017 तक स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। वर्तमान में गृह मंत्रालय में भारत सरकार की हाई पावर कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने दो बार 1985 और 1990 में कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा। उनके पुत्र संजय रत्न पिछले कार्यकाल में ज्वालामुखी से कांग्रेस विधायक थे। 

More videos

See All