राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, अमित शाह-राजनाथ ने एम्स पहुंच दी श्रद्धांजलि

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का आज निधन हो गया। राजस्थान बीजेपी चीफ मदन लाल सैनी ने 75 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी। मदनलाल सैनी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी थे और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी। वे विधायक भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि मदन लाल सैनी की पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब थी। यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराय गया था, जहां आज देर शाम उऩका निधन हो गया। 
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेताओं ने राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि अर्पित की। 
पीएम मोदी ने भी मदनलाल सैनी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मदन लाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।
मदन लाल सैनी को 30 जून 2018 को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। सैनी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता था। सैनी पिछड़ा वर्ग (माली) से आते थे। मदन लाल सैनी के नाम को लेकरर राजस्थान से लेकर केंद्र तक काफी मत्थापच्ची हुई थी, मगर वसुंधरा राजे की वजह से इनके नाम पर अंतिम मुहर लगी थी।

More videos

See All