केंद्र में किसकी सरकार है इससे विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता-दुष्यंत
कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे पूर्व सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आज हर व्यक्ति पीड़ित है। इन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा की तैयारी में हर कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। यह सत्ता दुष्यंत के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के हर उस व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हासिल करनी है, जो इस भाजपा सरकार से पीड़ित है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक युवा रोजगार के नाम पर भाजपा ने गुमराह किया है। सरकार की नाकामी के कारण आज स्नातक और स्नातकोतर युवा चपरासी के पद पर नौकरी करने को मजबूर है। किसान फसलों के दाम व समय पर पानी नहीं मिलने से परेशान है, व्यापारी सरकार के टैक्सों से परेशान तो हर बहन बेटी कानून व्यवस्था कमजोर होने के कारण बढ़ रहे अत्याचारों से परेशान है। आज मजदूर को काम नहीं मिलने के कारण प्रत्येक परिवार भूखे मरने की नौबत पर है। इन सभी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रदेश में जजपा का राज लाना जरूरी है।