अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वसुंधरा राजे ने किया योग

गुलाबी नगरी में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम रामनिवास बाग में अयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा समर्थकों की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जयपुर के सासंद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लोहाटी, भाजपा के कई नेताओं ने योगासन किए। 

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में तहसील मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही कई समाजिक संस्थाओं ने भी योगदिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।
 

More videos

See All