योगी ने लेखपालों को बांटा लैपटॉप, कहा- तकनीक मदद से संगठित अपराध पर लग सकती है लगाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भी बनाए रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। इसकी मदद से संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं को सुलझा लेते हैं तो विश्वास प्रगाढ़ होता है। छोटे छोटे विवाद जब आगे बढ़ते हैं तो बहुत बड़ी हिंसा, दंगे और उपद्रव होते हैं। इससे शासन की छवि भी प्रभावित होती है। इन समस्याओं के मूल में राजस्व का विवाद ही होता है।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने पहले चरण में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी लेखपालों को स्मार्टफोन वितरित किए। प्रदेश के सभी लेखपालों को लैपटॉप वितरण में आमजन के लिए शासन की मंशा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बहुत बड़ा कार्य है राजस्व लेखपालों का ,सरकार कानून व्यवस्था में संगठित अपराध पर अंकुश लगा सकती है। लेकिन आपसी रंजिश और राजस्व से जुड़े मामलों ने वक नई समस्या खड़ी की है इसका समाधान तकनीक हो सकता है इसका समाधान तकनीक हो सकता है। 

More videos

See All