अब कांग्रेस ने लिया 2022 की चुनौती को एकजुट होने का संकल्प

 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पांच संसदीय क्षेत्रों में हार के कारणों की समीक्षा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में ईवीएम मैजिक और मोदी मैजिक पर ठीकरा फोड़ा। कुछ नेताओं ने गुटबाजी और सांगठनिक कमजोरी को भी जिम्मेदार ठहराया। 
लगातार मिल रही हार से परेशानहाल पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने अब आगे की सुध लेने के अंदाज में 2022 के विधानसभा चुनाव की चुनौती के लिए अभी से एकजुट होने का संकल्प लेने पर जोर दिया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया। 
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हार के कारणों पर करीब दस घंटे तक मंथन किया। बैठक में ये भी साफ हो गया कि लोकसभा की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस को जिसतरह बड़े अंतर से भाजपा के हाथों मात मिली, उसे बड़े नेता अब तक पचा नहीं पाए हैं।

More videos

See All