21 जून को हरियाणा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रोहतक से बहेगी 'योग' की बयार, कर सकते बड़ी घोषणाएं

21 जून को देश के गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। रोहतक की धरती से योग की बयान बहेगी, वहीं योग के बहाने सियासी समीकरणों को साधते हुए गृहमंत्री यहां से बड़ा उद्घोष कर सकते हैं। प्रदेश में राज्यस्तरीय योग समारोहों के लिए पहली बार तीन करोड़ छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
रोहतक में होने वाले योग समारोह में तीस लाख खर्च किए जाएंगे।इसके लिए स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को 170 लाख रुपये अलॉट भी हो चुके है, अन्य 136 लाख अभी देने बाकी है। 21 जून को जिला स्तर पर 21 जगह और हलका स्तर पर 57 जगहों पर योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तर पर 21 यूनिट में 5 लाख प्रति के अनुसार 105 लाख और 57 हलकों में 3 लाख प्रति के हिसाब से 171 खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 119 ब्लॉक में 50 हजार प्रति खर्च किए जाएंगे, जिसकी राशि डीएओ को अलॉट कर दी गई है।

More videos

See All