बिजली-पानी संकट पर शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में पानी और बिजली संकट पर राजनीति गहरा गई है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में कांग्रेस ने मंगलवार को बिजली-पानी कटौती के खिलाफ दिल्ली की 70 विधानसभाओं में कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के संगम विहार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इसके अलावा ताहिर पुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की समस्याओं को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जा रहा कि प्रदेश कांग्रेस के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष, हारुन यूसुफ,राजेश लिलोथिया और देवेंद्र यादव, सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं।

More videos

See All