अब रागिनी 'सिंह मैंशन' का नया चेहरा, सूरजदेव की राजनीतिक विरासत को बढ़ाएगी आगे

बदली परिस्थिति में कोयलांचल का मजबूत राजनीतिक घराना 'सिंह मैंशन' का चेहरा बदल गया है।अब नया चेहरा है-झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह। रागिनी ही बहुचर्चित सूरजदेव सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भाजपा के टिकट पर झरिया से विधानसभा चुनाव लड़ाने के संकेत दिए हैं।
लोकसभा चुनाव-2019 रागिनी सिंह के लिए एक अवसर के समान आया। और देखते ही देखते वह झरिया और धनबाद भाजपा की राजनीति में छा गई। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान 12 सीटों पर भाजपा की जीत के लिए पिछले दिनों रागिनी ने रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पूछा-झरिया में भाजपा को कितने वोट मिले। जवाब मिला-91 हजार। यह सुन मुख्यमंत्री प्रसन्न हुए। उन्होंने रागिनी को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। एक तरह से मुख्यमंत्री ने झरिया से रागिनी को भाजपा का टिकट देने का संकेत दिया। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार कहते हैं-झरिया के विधायक संजीव सिंह जेल में हैं। फिलहाल जमानत की संभावना नहीं है। ऐसे में रागिनी ही चुनाव लड़ेगी।

More videos

See All