देश के हर घर में नल से पहुंचेगा पानी : कटारिया
केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि अवैध माइनिंग कर नदियों के जल प्रवाह से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त है। मंत्रालय इसकी गहनता से अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य देश के हर घर में नल से पानी पहुंचाने का है। वे शनिवार को यमुनानगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मंत्रालयों के लिए 100 दिन का एक्शन प्लान बनाया है। नल से जल, नमामि गंगे जैसे कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल शक्ति विभाग जो नल से जल योजना शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत देश के हर घर में नल से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उसके लिए वाटर कंजर्वेशन की आवश्यकता है।
उधर, अंबाला में कटारिया ने मुलाना हलके के कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा कर उनका अभिनंदन किया। तेपला में मुलाना विधायक संतोष सारवान ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कटारिया ने कहा कि वे केंद्र में वे नहीं, बल्कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता मंत्री बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें विधानसभा चुनाव में भी पूरी मेहनत करके 75 प्लस के लक्ष्य को पाना है।