बाल श्रम के उन्मूलन के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में बाल श्रम का उन्मूलन हो। इस दिशा में स्वयंसेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि बालकों को श्रम कार्यों में लगाया जाना उनके साथ अन्याय है। जिस देश या प्रदेश में बालक शिक्षा प्राप्त करने के बजाय मजदूरी करें, उसका भविष्य अच्छा नहीं हो सकता। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम से मुक्त होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल श्रम की समस्या का समाधान सबके सहयोग से ही सम्भव है।

More videos

See All