सिद्धू की जगह निकाय मंत्री बने ब्रह्म मोहिंदरा बोले, हर क्षेत्र में ला देंगे विकास की बाढ़

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से करीब ढ़ाई साल से शहर में विकास को लेकर एक तरह से ब्रेक लगी हुई थी। इसका कारण खजाने की कमी के साथ-साथ पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की लुधियाना के नेताओं के साथ नाराजगी भी चल रही थी। जिसके चलते पिछले ढाई साल में शहर में कोई भी बड़ा विकास नहीं हो पाया। लोकसभा चुनाव के बाद निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से विभाग लेकर ब्रह्म मोहिंदरा को सौंप दिया गया।
ब्रह्म मोहिंदरा के निकाय मंत्री बनते ही शहर के मेयर बलकार सिंह संधू और कांग्रेसी विधायकों ने उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान सभी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले विकास को लेकर चर्चा की। निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने विकास को लेकर झड़ी लगाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पहले वह निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी लेंगे। करीब दस दिन बाद वह प्रदेश के सभी मेयर के साथ बैठक करेंगे और हर एक विधायक के क्षेत्र में विकास की बाढ़ ला देंगे।

More videos

See All