केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस राज़ को ट्वीट कर खोला

कल देर शाम एक खबर फैली की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया. लेकिन अब इन खबरों को खुद सुषमा स्वराज ने ही खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सफाई दी है.g
 
अपने ट्विटर अकाउंट से सुषमा स्वराज ने राज्यपाल बनाए जाने की खबरों को गलत बताया. ट्वीट में सुषमा ने लिखा, 'मुझे आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने वाली खबरें सच नहीं हैं.'
 
अब आप सोच रहे होंगे की ये खबर कहाँ से उड़ी ?
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के एक ट्वीट से सस्पेंस पैदा हो गया था. जिसमें उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने की बधाई दी थी.
हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा की वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं. सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी.'
 
अब आइए जानते हैं जानते हैं सुषमा स्वराज कौन हैं ?
 
सुषमा ने 1970 में abvp से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की
फिर जेपी के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
इसके बाद वो दो बार हरियाणा विधानसभा पहुंची
और फिर यहाँ से जो सुषमा आगे बढ़ी तो उन्होंने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा
 
सुषमा स्वराज की प्रमुख उपलब्धियां
-- 1977 में जब वह 25 साल की थीं तब वह भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं।
-- 1979 में, 27 साल की उम्र में, वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनीं।
-- सुषमा स्वराज को राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव प्राप्त है।
-- 1998 में वह पहली महिला मुख्यमंत्री बनी।
-- वह पहली महिला केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी हैं।
-- सुषमा स्वराज विपक्ष की पहली महिला नेता भी हैं।
 
और अब सुषमा स्वराज को राज्यपाल बनाए जाने की बात हो रही है.

More videos

See All